बुधवार, 5 मई 2021

कोरोना वायरस का विश्व के आर्थिक जगत पर प्रभाव 5/4/2020

 विश्व पटल पर सार्वभौमिक सत्ता धारी ,सर्वशक्तिमान राष्ट्र का तमगा विलुप्त हो गया ।आज किसी भी राष्ट्र को विश्व का शक्तिशाली देश कहलाने का हक नही रहा ।अमरीका जैसा देश जो दुनिया का सबसे शक्तिशाली ,विकसित विश्व के अर्थ तंत्र की कुंजी जिसके पास होती थी ,चाहे जब किसी भी द्वीप के किसी भी राष्ट्र पर अपनी धौंस जमा देता था ।वह भी इस वायरस के आगे नतमस्तक हो कर हर मान गया ।सारी वैज्ञानिक तकनीक सारी औद्योगिक संपन्नता सारी आर्थिक शक्ति धूमिल हो गई । विश्व पटल पर चीन जैसे राष्ट्र आज विश्व पटल पर आर्थिक,औद्योगिक शक्ति के रूप में उभर कर आया है ।सैन्य शक्ति के रूप में भी उभर कर आया है ।यूरोप और अमेरिका की 129 कंपनियों का मालिक बन गया ।इस वायरस को पहले  विश्व मे फैलाया ,महामारी का नाम देकर प्रचार किया ,शेयर मार्केट में भूचाल लाया ,और गिरते हुए शेयर मार्केट से उन कंपनियों के के शेयर खरीदे जिन्होंने इस देश मे निवेश कर रखा था ।अब ये कंपनियां कभी भी चीन से अपना उत्पादन बन्द नही कर पाएंगी ।500 globle rich कंपनियों में से 129 कंपनियों पर चीन का कब्जा हो गया ।जबकि 2008 तक मात्र 8 कंपनियां पर चीन का कब्जा था ।आज अमरीका की 122 कंपनियों पर मालिकाना हक है ।अर्थात आज अमरीका को सैन्य बल ,हथियार बल के आधार पर विश्व का शक्तिशाली देश कहलाने का  हक खत्म हो गया ।परमाणु सम्पन्न राष्ट्र भी इस बीमारी से जूझने में सक्षम नही रह गए ।शक्तिशाली राष्ट्र की परिभाषा बदल गई ।दुनिया नये दौर की और जा रही है ।बायोलॉजिकल वॉर की शुरुआत चीन ने कर दी एक वायरस फेलावो ,लाखों लोगों की जान कुछ घण्टो में ले लो।न मिसाइल ,न टैंक न बम न परमाणु ताकत ,एक ऐसा हथियार जिसका विकल्प ढूंढने में सालों लगते हों उसका इस्तेमाल करो और उससे बचने के उपयोगी सामग्री का निर्माण करो निर्यात करो  और धन कमावो ।।      आर्थिक संपन्नता की हौड़ ने मानवता को शर्मशार कर दिया ।इतनी बड़ी महामारी पूरे विश्व मे फैली हुई है कि सभी देश बचाव की मुद्रा में आ गए ।जहां से फैली उसके विरुद्ध कोई आवाज उठाने वाला भी नही बचा ।उल्टे बीमारी फैलाने वाले से सहायता की मांग हो रही है ।राष्ट्रसंघ, क्या कर रहा है ,WHO, WTO जैसी संस्था मौन हैं सम्पन्न देश आर्थिक रूप से धराशायी हो रहे हैं ।और एक देश जिसने बीमारी फैलाई वो सम्पन्न हो रहा है ।क्या विडम्बना है कोई आवाज भी नही उठा रहा ।सब आत्म रक्षा में लगे हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें