जबलपुर MIGRATE लोगों का बसा हुवा शहर है इसका कारण यहाँ स्थापित सुरक्षा संस्थानों की लाखों करोड़ों की लगत से लगी फैक्ट्रीज इन्ही फैक्ट्रियों में काम करने के लिए देश हर कोने से लोग काम करने आये और यहीं बस गए ।आज इन फैक्ट्रियों में काम नहीं है जो हो रहा है उसका R.O.I निकला जाये तो माइनस में निकलेगा ,जब की सुरक्षा सामग्री का आयात भारत में विदेशो से ६७%होता है क्यों न इन संस्थानों में नया INVESTMENT करके नई technology लाकर इन्हे upgrade किया जाये जिससे यहाँ के लोगों को रोजगार मिल सके ,आखिर DRDO क्या कर रहा है १७ साल में एक तेजस विमान बनाया क्या इस देश में वैज्ञानिको की कमी है वे तो आत्महत्या कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित क्यों नहीं किया जाता। मोदी जी ने MAKEININDIA का नारा दिया है ,उसको फलीभूत कब करेंगे , जब मंगल यान १/५ कीलागत से लॉन्च कर सकते हैं तो आधुनिक हथियार कम लागत में क्यों नहीं बना सकते ,विदेशों से पूँजी की मांग करते है जबकि इस देश में भरपूर पूँजी है यहाँ के पूंजीपति विदेशो में कम्पनियों को खरीद रहे हैं क्या वे इस देश में पूंजी नहीं लगाएंगे। जबकि इन फैक्ट्रियों के पास हजारों एकड़ जमीन फालतू पड़ी है स्किल लेबर है सुरक्षा के सब साधन हैं फिर इस तरफ ध्यान क्यों नहीं ?वयवसाय संगत योजना बनानी पड़ेगी। इस देश की महिलाओं के पास दुनिया के ११ देशो के बराबर का सोना है यहाँ के मंदिरों के पास अटूट स्वर्ण भंडार है देश में भरपूर धन है. जरूरत नियत और विश्वास की है
१९८४ के बाद पूर्ण बहुमत की सरकार आई है देश और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है निर्णय लेने में कठिनाई नहीं होनी चाहिए। G.C.F ,O.F.K. V.F.J. G.I.F और TELECOM FACTORY जैसी विशाल फैक्ट्रियों के होते इस शहर का विकास नहीं होना इस शहर के जनप्रतिनिधियों की इच्छाशक्ति की कमी दर्शाती है। समय रहते इस और ध्यान नहीं दिया तो इस शहर का नोजवान क्या तो नशे की शरण में चला जायेगा या फिर अराजकता फैलाएगा। इन फैक्ट्रियों में कम से कम १ लाख लोगो को नौकरी मिल सकती है जो पहले थी जिससे ५ लाख लोगों का जीवन स्तर ऊँचा होगा तथा शहर का ट्रेड भी बढ़ेगा आस पास के जिलों का व्यापार भी इस शहर को मिलेगा
नेहरू ने आजादी के बाद देश में बड़े उधोग सरकारी छेत्र में लगवाये क्योंकि उस वक़्त कोई बड़ा पूंजीपति इस देश में नहीं था इन उधोगोंको लगवाने के पीछे मुनाफा कमाना उद्देश्य नहीं था बल्कि लोगों को रोजगार देना और देश की जरूरतों को पूरा करना था। अब इस सरकार को भी इस और ध्यान देते हुए इस शहर की तरक्की के लिएairconnectivity सभी बड़े शहरों से जोड़नी होगी बाईपास रोड बनानी होगी तभी इस शहर का विकास हो सकता है।